Wimbledon 2026: ब्रिटेन के आर्थर फेरी ने रचा इतिहास, विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे वाइल्ड कार्ड प्लेयर बने, फ्रेंच ओपन फाइनलिस्ट कोबोली को दी मात

ब्रिटेन के आर्थर फेरी ने रचा इतिहास, विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे वाइल्ड कार्ड प्लेयर बने, फ्रेंच ओपन फाइनलिस्ट कोबोली को दी मात
ब्रिटेन के आर्थर फेरी ने विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए 9वीं रैंक वाले इटली के फ्लावियो कोबोली को 6-4, 7-6 (7-4), 6-0 से हरा दिया।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। ब्रिटेन के आर्थर फेरी ने विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए 9वीं रैंक वाले इटली के फ्लावियो कोबोली को 6-4, 7-6 (7-4), 6-0 से हरा दिया। वह पहली बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

बनाया इतिहास

इसी के साथ 23 साल के फेरी विंबलडन पुरुष एकल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे वाइल्डकार्ड प्लेयर बन गए हैं। उनसे पहले गोरान इवानिसेविच ने साल 2001 में ऐसा किया था। वह उस साल के विनर भी बने थे।

फ्रेंच ओपन चैंपियन से होगा मुकाबला

फेरी सेमीफाइनल में फ्रेंच ओपन चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त म से भिड़ेंगे। मैच की बात करें तो फेरी ने शुरुआत से अटैकिंग खेल दिखाया। उन्होंने पहला सेट 6-4 से जीता। इसके बाद दूसरे सेट का टाई-ब्रेक 7-4 से अपने नाम किया। फिर तीसरा सेट में 6-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत के बाद फेरी ने कहा, ‘हर मैच के साथ सब कुछ और बेहतर होता जा रहा है। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि मैं विंबलडन के सेमीफाइनल में हूं।’

यह इस साल दूसरी बार है जब आर्थर पेरी ने फ्लावियो कोबोली को मात दी है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन में उन्होंने कोबोली को 7-6, 6-4, 6-1 से हराया था।

Created On :   9 July 2026 2:02 AM IST

Tags

Next Story